की गणना
पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन में सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार संशोधन
के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय।
भारत सरकार, तीसरा तल्ला, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली ने विषयांकित
मामले में अपने ज्ञापन संख्या 38/37/2016—पी एण्ड पी डब्ल्यु—ए दिनांक 12 मई
2017 के अन्तर्गत यह स्पष्टीकरण जारी किया है कि 1 जनवरी 2006 से पूर्व
सेवानिवृत्त कर्मचारियों/मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों का सेवानिवृत्ति
पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन सातवां वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित द्वितिय विकल्प
के आधार पर किया जाएगा।
भारत सरकार, तीसरा तल्ला, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली ने विषयांकित
मामले में अपने ज्ञापन संख्या 38/37/2016—पी एण्ड पी डब्ल्यु—ए दिनांक 12 मई
2017 के अन्तर्गत यह स्पष्टीकरण जारी किया है कि 1 जनवरी 2006 से पूर्व
सेवानिवृत्त कर्मचारियों/मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों का सेवानिवृत्ति
पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन सातवां वेतन आयोग द्वारा प्रस्तावित द्वितिय विकल्प
के आधार पर किया जाएगा।
04.08.2016 के तहत् 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों/मृत सरकारी
कर्मचारियों के आश्रितों का सेवानिवृत्ति पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन में संशोधन
उनके वर्तमान पेन्शन को 2.57 से गुणा करके किया निर्धारित किया गया था एवं
विकल्प 1 के व्यहार्यता पर विचार करने हेतु सचिव, पेन्शन एवं पेन्शनर्स कल्याण
विभाग की अध्यक्षता में एक कमिटि का गठन किया गया था। कमिटि द्वारा प्रस्तुत
रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह आदेश जारी किया है कि प्रथम विकल्प के अनुसार
2006 से पूर्व सेवानिवृत्त/मृत सभी केन्द्रीय पेन्शनर/पारिवारिक पेन्शनर का
सेवानिवृत्ति पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन में संशोधन हेतु उनके
सेवानिवृत्ति/मृत्यु के समय के मूल वेतन को 7सी.पी.सी. के आधार पर सम्बन्धित
लेवल में नोशनली निर्धारित किया जाए तत्पश्चात् उक्त वेतन का 50 प्रतिशत
सेवानिवृत्ति पेन्शन एवं 30 प्रतिशत पारिवारिक पेन्शन के रूप में निर्धारित
किया जाए। नोशनल वेतन निर्धारण उस समय में लागू वेतन निर्धारण के नियमों का
पूरी तरह से पालन किया जाए। वैसे मामलों में जिसमें पारिवारिक पेन्शनर बढ़ी
हुई दर से पारिवारिक पेन्शन का हकदार है, वैसे मामलों में उन्हें दिनांक
01.01.2016 से पेन्शन का निर्धारण नोशनल वेतन का 50 प्रतिशत की दर से
नियमानुसार निर्धारित अवधि तक देय होगा।
पेन्शन में से जो अधिक लाभदायक विकल्प के आधार पर ही पेन्शन/पारिवारिक पेन्शन
का निर्धारण किया जाए।
विकल्प के आधार पर कैलकुलेटेड पेन्शन से ज्यादा है, वैसे मामलों में संशोधित
पेन्शन ही अन्तिम माना जाएगा।
उदाहरण 1
कोई सरकारी कर्मचारी 6ठे वेतन आयोग के वेतनमान 67000—79000 में मूल वेतन 79000
था, दिनांक 31.05.2015 को सेवानिवृत्ति हुए। 1.1.2016 को संशोधन से पूर्व उनका
पेन्शन 39500 था। इनके पेन्शन का निर्धारण निम्नानुसार होगा —
स्टेप 1: 1.1.2016 को द्वितीय विकल्प के … … … … … … … … 101515
अनुसार 2.57 से गुणा कर मासिक पेन्शन
39500 गुणा 2.57 अर्थात् 101515
स्टेप 2: 1.1.2016 से नोशनल वेतन … … … . .. … … … … … .. 205100
79000 गुणा 2.57 अर्थात् 203030 अत: पे मैट्रीक्स
में संशोधित वेतन लेवल 15 में 205100
स्टेप 3: प्रथम विकल्प के अनुसार 1.1.2016 से … … … … … … 102550
संशोधित पेन्शन होगा 1.1.2016 से नोशनल वेतन का 50 प्रतिशत
अत: कार्यालय ज्ञापन संख्या 38/37/2016—पी एण्ड पी डब्ल्यु—ए दिनांक 12 मई
2017 के अनुसार दिनांक 1.1.2016 से संशोधित मासिक पेन्शन उपरोक्त स्टेप 1 एवं
स्टेप 3 में से अधिक लाभदायक विकल्प अर्थात् 102550 होगा।
उदाहरण 2
कोई सरकारी कर्मचारी 6ठे वेतन आयोग के वेतनमान 67000—79000 में मूल वेतन 79000
था एवं उनकी मृत्यु दिनांक 31.05.2015 पूर्व हुई। 1.1.2016 को संशोधन से पूर्व
उनका पारिवारिक पेन्शन नॉरमल दर पर 23700 एवं एनहैन्सड दर पर 39500 था। इनके
पारिवारिक पेन्शन का निर्धारण निम्नानुसार होगा —
स्टेप 1: 1.1.2016 को द्वितीय विकल्प के … … … … … … … … … … 60909
अनुसार 2.57 से गुणा कर संशोधित पारिवारिक पेन्शन
23700 गुणा 2.57 अर्थात् 60909
स्टेप 2: 1.1.2016 से एनहैन्सड दर पर संशोधित पारिवारिक पेन्शन … … … 101515
39500 गुणा 2.57 अर्थात् 101515
स्टेप 3: 1.1.2016 से लेवल 15 में नोशनल वेतन .. … … … … … … … … 205100
79000 गुणा 2.57 अर्थात् 203030 अत: पे मैट्रीक्स
में संशोधित वेतन लेवल 15 में 205100
स्टेप 4: 1.1.2016 से संशोधित पारिवारिक पेन्शन. … … … … … … … … 61530
205100 गुणा 30 प्रतिशत अर्थात् 61530
स्टेप 5: 1.1.2016 से संशोधित पारिवारिक पेन्शन. … … … … … … … … 102550
एनहैन्सड दर पर 205100 गुणा 50 प्रतिशत
अर्थात् 102550
2017 के अनुसार दिनांक 1.1.2016 से नॉरमल दर से संशोधित पारिवारिक पेन्शन
उपरोक्त स्टेप 1 एवं स्टेप 4 में से अधिक लाभदायक विकल्प अर्थात् 61530 होगा
एवं एनहैन्सड दर पर संशोधित पारिवारिक पेन्शन उपरोक्त स्टेप 2 एवं स्टेप 5 में
से अधिक लाभदायक विकल्प अर्थात् 102550 होगा।
Source: http://doppw.gov.in/
COMMENTS